May 10, 2026

हैदराबाद एनकाउंटर पर शिवराज सिंह ने जताया सुकून

भोपाल। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस के इस कदम का चारों और स्वागत किया जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई पर ख़ुशी जाहिर की है।

हैदराबाद एनकाउंटर पर शिवराज ने कहा कि, इससे पूरे देश ने सुकून की साँस ली है। जल्द न्याय मिला है। हम कल्पना कर सकते है उस बेटी के कष्ट की जिसके साथ निर्दयता पूर्वक रेप किया गया और फिर जला कर मार दिया गया। उसके कष्ट के सामने इनका कष्ट कुछ भी नहीं है। लेकिन देश ने राहत महसूस की है। दुष्टों के साथ दुष्टता का व्यवहार होना चाहिए।

साथ ही शिवराज सिंह देश की न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि हमने प्रदेश में नाबालिग से बलात्कार पर फांसी की सजा का प्रावधान किया। लेकिन लोअर कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी इसके बाद भी किसी को फांसी पर नहीं लटकाया गया। जब न्याय विलम्बित होता है तो अपराधियों के मन से डर खत्म हो जाता है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri