सीहोर। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई पर मध्य प्रदेश की बेटियों ने भी ख़ुशी जाहिर की है।
तेलंगाना एनकाउंटर की खबर सुन सीहोर की महिला पॉलिटेक्निक छात्रावास की छात्राओं में भी ख़ुशी की लहर दौड़ गई। छात्राओं ने जमकर नारेबाजी की ओर खुशी मनाई।
