भोपाल। प्रदेश की राजधानी में आज सुबह नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने पहुंचकर पत्रकार भवन को गिरा दिया है। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल और अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस भवन की लीज 2015 में ही खत्म हो गई थी। अब नया भवन बनाया जाएगा।
भोपाल के मालवीय नगर में स्थित पत्रकार भवन की लीज खत्म होने के बाद भी इसे खाली नहीं किया गया था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को भवन पर कब्जा देने की बात कही थी। इसके बाद प्रशासन ने भवन को अपने कब्जे में लेकर यह कार्रवाई की।
