दमोह। जहाँ एक तरह प्रदेश में किसान यूरिया नहीं मिलने से परेशान हो रहा है। वहीँ दूसरी तरफ दमोह में गुरुवार रात अचानक हुई बारिश के कारण बड़ी मात्र में पानी में भीग गया।
दरअसल दमोह में गुरुवार को ही दो हजार मैट्रिक टन यूरिया आया था। कुल 56 बैगन में यूरिया 68000 बोरियां थी, जिन्हें रेलवे स्टेशन पर रखा गया था। इसमें से अधिकांश यूरिया आसपास के क्षेत्रों में नहीं भेजा जा सका। रात के समय हुई अचानक बारिश से रेलवे स्टेशन पर रखा यूरिया पानी में भीग गया। हालाँकि आनन-फानन में बचाव का इंतजाम किया गया था लेकिन तब तक यूरिया भीग चुका था।
