May 10, 2026

आठ गाँव के लोगों के जज़्बे को सलाम, 10 साल में खड़ा कर दिया 500 एकड़ जंगल

बालाघाट। बालाघाट जिले में कान्हा नेशनल पार्क से लगते आठ गांवों के आदिवासियों ने अपने जज्बे से 500 एकड़ बंजर भूमि पर नया जंगल खड़ा कर दिया है। आदिवासी पिछले 10 सालों से नया जंगल तैयार करने में लगे हुए है। इसके लिए आदिवासियों ने सरकारी वनरक्षक की मदद से इलाके में पनपने योग्य पेड़ों के बीज तैयार करवाए। फिर करीब 500 एकड़ जमीन में उन्हें रोपा गया। पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाए इसके लिए चौकीदार तैनात किया गया। आदिवासियों की सामूहिक जागरूकता और प्रयासों का परिणाम है कि आज इलाके में नया जंगल लहलहा रहा है।

दरअसल साल 2008 में वनरक्षक भरतलाल नेवारे ने बिरसा वन मंडल के दमोह बीज में ड्यूटी संभाली। उस समय रेलवाही, बनाथरटोला, पटेलटोला, जामटोला, परसाही, बीजाटोला, सत्ताटोला गांव की सीमाओं में जंगल नही था। इन गांवों के आदिवासियों ने जंगल का महत्व समझते हुए वनरक्षक से सलाह लेकर गांव के आसपास की सरकारी 210 हेक्टयर यानी 500 एकड़ जमीन पर पौधा रोप कर कर जंगल लगाने की शुरुआत की। पार्क के कॉरिडोर वाले जंगल से साल, साजा जामून, बांस सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ों के बीज से एक रोपणी बनाकर पौधे तैयार किए गए।

आदिवासियों ने पौधों की देखरेख बच्चों की तरह की। उनकी रखवाली की जिम्मेदारी चौकीदार को दी गई। बंजर सरकारी जमीन को हरा-भरा ही नही किया बल्कि उसे जंगल में तब्दील कर दिखा दिया। चौकीदार पहले पौधे की देखरेख करता था अब पेड़ों की रखवाली करता है। चौकीदार को वेतन देने के लिए 720 घरों से हर साल छह-छह किलो धान एकत्र किया जाता है। हर साल करीब 43 क्विंटल धान इक्ट्ठा हो जाता है। उसे बेचकर जंगल की रखवाली और अन्य खर्च का इंतजाम किया जाता है। 15 ग्रामीणों की एक समिति भी है जो इसका हिसाब-किताब रखती है।

ग्रामीण बताते है कि अब पूरे ईलाके में जंगल तैयार होने से यहां बाघ तेंदूआ, नीलगाय, बायसन, हिरण के अलावा अन्य वन्यप्राणी विचरण करते हुए दिखाई देते है। साथ हर साल बारिश भी अच्छी होने लगी है। गर्मी के दिनों में ठंड जैसा वातावरण रहने से जंगलों की तरफ पर्यटक भी घूमने आने आते है। ग्रामीणों के जंगल बचाने के संकल्प को पूरा करने में वन विभाग के वनरक्षक भरत नेवारे का सबसे अहम योगदान है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri