विदिशा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के ‘रेप इन इंडिया’ वाले बयान को लेकर भाजपा उनके खिलाफ आक्रामक रुख अपना रही है। उनके इस बयान को लेकर प्रदेश भाजपा के नेता ने राहुल गाँधी पर हमला करते हुए उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दे डाली।
दरअसल विदिशा के गंजबासौदा इलाके के ककरावदा गाँव में बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा खेत-धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचें थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में ‘मेक इन इंडिया’ का नारा लगाकर नए भारत के निर्माण की बात कर रहे हैं। वहीँ राहुल गाँधी ‘रेप इन इंडिया’ का नारा लगा रहे है। मेरा अगर बस चले तो उन्हें देखते ही जिन्दा जला दूँ।
