खरगोन। इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकता कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीँ दूसरी तरफ खरगोन में पुलिस ने एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से 20 दिसंबर तक उसे पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
एएसपी शशिकांत कनकने ने पुलिस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए शख्स का नाम आकाश राय पिता अंचित राय है। वह बांग्लादेश के सिंगा सोलपुर थाना नरलाय का रहने वाला है। उसने कसरावद में शरण ले रखी थी। मुखबिर की सूचना पर उसे हिरासत में लेकर दस्तावेज आदि चेक किए।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आकाश साल 2009 में कलकत्ता हावड़ा से भारत में आया था। इसके बाद वह कुछ समय उत्तर प्रदेश में भी रहा। साल 2017 में वह खरगोन आया था। तब से वह यहाँ रह रहा था।
