May 10, 2026

22 महीने से भारत दर्शन पर फ्रांस की युवती, हिन्दू धर्म में बसने लगी आत्मा

झाबुआ। अपने दोस्तों से भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के बारे में जानकार फ़्रांस की युवती इतनी प्रभावित हुई कि वह पिछले 22 महीने से भारत की यात्रा पर है। हिंदू धर्म को जानने के लिए भारत पहुंची यह युवती अब तक 20 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुकी है। युवती अपनी यात्रा में केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, सोमनाथ, बनारस के काशी विश्वनाथ सहित कई मंदिरों में दर्शन कर चुकी है।

दरअसल फ़्रांस के अंगेर्स नगर की रहने वाली आईगेट्स ने बचपन में अपने दोस्तों से भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के बारे में सुना था। यहीं से आईगेट्स हिन्दू धर्म की ओर प्रभावित होने लगी। उनके मन में भारत आकर मंदिरों के दर्शन करने और भारत की धार्मिक संस्कृति की जानने की उत्सुकता थी। इसके चलते वह भारत भ्रमण पर आई है।

आईगेट्स ने शुरुआत में साईकल अपनी यात्रा शुरू की। बाद में किसी साधु ने उन्हें मोपेड गिफ्ट कर दी तो वह मोपेड से ही यात्रा करने लगी। मंदिरों में दर्शन के दौरान आईगेट्स माथा टेककर अगरबत्ती लगाने से लेकर सारी पूजा पद्धतियों का पालन करती हैं।

आईगेट्स ने अपनी गाड़ी के पीछे की तरफ एक दान पेटी भी लगाई है। आईगेट्स इस दानपेटी में आये पैसे से रास्तों में मिलने वाले लोगों और पशुओं के लिए कुछ खरीद कर दान कर देती हैं। आईगेट्स ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ख़ुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि इस फैसले से भारत के लोगो की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त हुई। अब अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। मैं भारत के लोगों को शुभकामनाएं देती हूं। अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही वहाँ जाऊँगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri