दमोह। दमोह में लड़कियों के खिलाफ हो रहे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में दमोह के हटा थाने के अंतर्गत तीन बाइक सवारों ने स्कूली छात्रा को रोककर ब्लेड से हमला किया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
बता दे कि कुछ दिनों पहले ही दमोह के देहात थाना क्षेत्र में मनचलों से परेशान होकर एक छात्रा ने कुएँ में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीँ एक महीने पहले भी हटा थाना क्षेत्र में कुछ मनचलों में एक तरफा प्यार में बाधा बने लड़की के पिता को आग लगाकर मारने का प्रयास भी किया था।
