सिवनी। प्रदेश के सिवनी जिला मुख्याालय में बुधवार-गुरुवार रात को मौसम में आए बदलाव के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद जमकर ओलावृष्टि हुई। करीब एक से दो मिनट तक बेर के आकर के ओले गिरे। अचानक हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान नुकसान हुआ है।
दरअसल बुधवार-गुरुवार रात को करीब 1:45 बजे बारिश के बाद ओलावृष्टि हुई। इस दौरान तेज आंधी का दौरान भी जारी रहा। इससे शहर की बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। ओलों की मार से फसलों को नुकसान हुआ है।
