May 10, 2026

‘ऑक्सीजोन’ में तब्दील होगी मदन महल की पहाड़ी

जबलपुर। शहर के मदन महल की पहाड़ियों को एक बार फिर से ऑक्सीजोन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए पहाड़ी के करीब आधे हिस्से में बीस हजार पौधे लगाए गए हैं वहीँ चालीस हजार पौधे और लगाए जाएँगे। इन पौधों की देखभाल करने के लिए दो दर्जन एनजीओ को जिम्मेदारी दी गई है। इस स्थान को नेचुरल सिटी पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।

दरअसल अतिक्रमण की जद में आ चुके इस क्षेत्र से अतिक्रमण हटा दिया गया है। फ़िलहाल मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। अभी बीस हजार पौधे लगाए गए हैं वहीँ मलबा हटाने के बाद अलग-अलग प्रजातियों के चालीस हजार पौधे लगाए जाएँगे। इससे पहाड़ी को अपना पुराना प्राकृतिक स्वरुप मिलेगा और शहर की आबोहवा भी शुद्ध होगी।

पहाड़ी की करीब दस एकड़ क्षेत्र में लगाए जा पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी दो दर्जन एनजीओ को दी गई है। सभी एनजीओ अपने-अपने हिस्सों के पौधों की देखभाल के लिए माली और चौकीदार नियुक्त करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के चारों ओर जाली की फेसिंग भी लगाई जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri