उज्जैन। उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन आरोपी को गोली मारी है। तीनों आरोपी को जिला अस्पताल लाया गया है।
दरअसल 31 दिसम्बर की रात को जन्मदिन मनाने के दौरान क्षेत्र में तोड़फोड़ हुई थी। इस दौरान बदमाशो ने पुलिस पर भी पथराव किया था। इस मामले के आरोपी नितेश उर्फ काऊ, करण उर्फ कालू सूर्यवंशी और सोहन पटेल के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीनों आरोपी घायल हो गए हैं।
