छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह क्षेत्र में छिंदवाड़ा में सोमवार को 25000 लोगों ने एक साथ महात्मा गाँधी के पसंदीदा भजन “वैष्णव जन तो” गाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साउथ एशिया हेड आलोक कुमार भी मौजूद थे। आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
दरअसल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 06 जनवरी 1921 को पहली बार छिंदवाड़ा प्रवास पर आए थे। इसलिए छिंदवाड़ा में गांधी प्रवास शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। शहर के एसएएफ ग्राउंड पर गांधी प्रवास शताब्दी समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया। इस कार्यक्रम में जिले के लगभग 25 हजार विद्यार्थी शामिल हुए।
