May 11, 2026

राजधानी में केन्द्र सरकार के विरोध में लामबंद हुए बैंक कर्मचारी

भोपाल। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को राजधानी भोपाल में बैंक कर्मचारियों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों ने भोपाल के एमपी नगर में रैली निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध नारे लगाकर देशव्यापी हड़ताल को अपना समर्थन दिया।

दरअसल केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। इसका असर प्रदेश में भी देखा जा रहा है। राजधानी समेत प्रदेश भर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने बुधवार को महा हड़ताल बुलाई है। इसमें बैंक, बीमा, डाक घर, इनकम टैक्स समेत कई केंद्रीय विभाग और औद्योगिक, निजी, ट्रांसपोर्ट क्षेत्रों के असंगठित मजदूर शामिल है। हड़ताल की मुख्य वजह निजीकरण को बढ़ावा देना, पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं करना, वेतनमानों में सुधार नहीं करना, बैंकों के मर्जर सहित अन्य निर्णय है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri