बैतूल। बैतूल के सरकारी स्कूल में शिक्षा के नाम पर बच्चे को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। प्राथमिक स्कूल की कक्षा पांच में पढ़ने वाले नाबालिक छात्र से जब प्रश्न पत्र में गलती हो गई तो शिक्षक ने उसे अभद्र गालियां दी। इसके बाद भी शिक्षक का दिल नहीं भरा तो उसने बच्चे के सर के बाल पकड़कर इतनी जोर से खिंचा कि बच्चे के सर के बाल ही उखड़ गए।
मामला बैतूल जिले के कोलगाव के शासकीय बालक प्राथमिक शाला का है। यहाँ पढ़ने वाले नाबालिक छात्र से हिंदी के पेपर में गलती होने शिक्षक ने उसे गाली देते हुए इतनी जोर से बाल खींचे की उसके सर के बाल ही उखड़ गए। पीड़ित बच्चे के परिजनों ने इस मामले में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने जल्द ही मामले की जाँच करवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
नाबालिक की माँ का कहना है कि उसका बेटा पांचवी कक्षा में पड़ता है। वह स्कूल से रोते हुए घर आया। पूछने पर उसने बताया कि टीचर ने उसके बाल उखाड़ दिए है। टीचर से स्कूल जाकर बात की तो कहने लगा मुझे माफ़ कर दो। कलेक्टर कार्यालय आकर अधिकारी को भी बताया। हम बच्चों को स्कूल में पढ़ने भेजते है मार खाने के लिए नही भेजते है।
