May 14, 2026

रिश्वत के बदले भैंस लेकर पहुंची महिला

सीधी। नामांतरण के लिए जब उपखंड अधिकारी ने बाबू के हवाले से महिला से रिश्वत मांगी तो महिला भैंस लेकर तहसील कार्यालय पहुँच गई। तहसील कार्यालय पहुंचकर महिला ने कहा कि मेरे पास रिश्वत देने के लिए पैसे नहीं है। आप रिश्वत के तौर पर मेरी भैंस रख लीजिए।

दरअसल सीधी जिले के अमिलिया ग्राम पंचायत के नौढ़िया निवासी महिला का नाम रामकली पटेल है। वह नामांतरण करवाने के लिए सिहावल तहसील कार्यालय पहुंची थी। यहाँ रामकली से उपखंड अधिकारी ने बाबू के हवाले से रिश्वत मांगी। रामकली ने दूध बेचकर कर 10 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर बाबू को दिए। लेकिन रामकली जब रिश्वत की दूसरी क़िस्त दस हजार रुपए नहीं जुटा पाई तो वह रिश्वत के तौर पर अपनी भैंस लेकर तहसील कार्यालय पहुँच गई।

इस दौरान तहसील कार्यालय में एक घंटे तक ड्रामा चलता रहा। नौटंकी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुट गए। दूसरी तरफ तहसीलदार ने महिला की हरकत से गुस्सा होकर चौकी प्रभारी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri