भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी के विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर आतंकवादी गतिविधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को मदरसों में आतंकवाद नहीं दिखता है।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह वहीँ व्यक्ति है जो आतंकवादियों को जी लगाकर संबोधित करते है। पाकिस्तान समर्थक भाषा बोलते है। दिग्विजय सिंह को मदरसों में आतंकवाद नहीं नजर आता जहाँ तिरंगे को जलाया जाता है। जहाँ वन्दे मातरम गाने से इंकार कर दिया जाता है। ये वही दिग्विजय सिंह है जिन्हें भगवा में आतंकवाद दिखता है। दिग्विजय सिंह को भारतीय और हिन्दू संस्कृति से ईर्ष्या है। वह देश के टुकड़े होंगे का नारा लगाने वालों के साथ खड़े है। सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति, वंदे मातरम, भगवा और राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम करना सिखाया जाता है। सरस्वती शिशु मंदिर को दिग्विजय सिंह के प्रमाण पत्र की जरूरत नही है।
