May 9, 2026

कैलाश विजयवर्गीय छाप माचिस

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा शहर में आग लगाने की धमकी को लेकर कांग्रेस उन पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस ने विजयवर्गीय की चौतरफा घेराबंदी शुरू कर दी है। कांग्रेसियों ने विजयवर्गीय के बयान के विरोध में ‘कैलाश विजयवर्गीय छाप माचिस’ बांटी।

दरअसल इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों में कैलाश विजयवर्गीय छाप माचिस बांटी। इस माचिस के ऊपर लिखा था कि, “शहर में आग लगाने के लिए उपयोग आती है। कैलाश छाप माचिस।” इस पर बाकायदा कैलाश विजयवर्गीय की फोटो भी छपी है। वहीँ बिना अनुमति धरना देने और शहर को आग के हवाले करने की धमकी देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने एवं शांति भंग करने का प्रकरण भी दर्ज कराया है।

दूसरी तरफ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भी ट्वीट कर कैलाश विजयवर्गीय हमला किया है। नरेंद्र सलूजा ने अपने ट्वीट में कहा है कि “कैलाश विजयवर्गीय आप कमलनाथ सरकार की ईंट से ईंट क्या बजाओगे? आप तो माफ़ियाओ की गिरती ईंटो की गिनती करते रहो बस। किसी गरीब की ईंट तो गिर नहीं रही, गिर तो सिर्फ़ माफ़ियाओ की ही रही है और आप उनके पैरोकार बनकर उनकी गिरती ईंटो की ही चिंता करो और बदले में इंदौर शहर की ईंटो में आग लगाओ।”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri