भोपाल। प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर से यू-टर्न ले लिया है। इससे प्रदेश में एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को प्रदेश में श्योपुर कलां में सबसे कम पांच डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 16 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।
गुरुवार को भोपाल, इंदौर, बैतूल, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, सागर, धार, गुना, खंडवा और रतलाम में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी दो दिन और प्रदेश में ठंड के तेवर और तीखे होने के आसार है। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर पाला पड़ने की भी संभावना है।
