May 9, 2026

सीएए के बहाने 1947 की तरह के हालात पैदा करना चाहती है कांग्रेस, उमा भारती का बयान

सीहोर। देश में सीएए और एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। उमा भारती ने कहा है कि सीएए और एनआरसी के बहाने कांग्रेस 1947 के हालात पैदा करना चाहती है। लेकिन हम उन्हें इसमें सफल नहीं होने देंगे।

सीहोर के प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचीं उमा भारती ने यहाँ विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राजगढ़ में हुई घटना को लेकर कहा कि प्रदेश के अधिकारी बेलगाम हो गए है। यह पहली बार हुआ है कि अधिकारी नेताओं को डकैत घपलेबाज कह रहे है। मैं मुख्यमंत्री और गृह सचिव से आग्रह करुँगी कि अधिकारियों को समझाइए। उन्होंने बेलगाम बयान न देने दे। अगर उनको सोशल एक्टिविटी की तरह काम करना है तो उन्हें आईएएस पद से इस्तीफा देकर साइन बाग में प्रदर्शन करना चाहिए।

वहीँ मोहन भागवत के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान को लेकर उमा भारती ने कहा है कि भारत की जनसंख्या एक विकराल समस्या है। यह हमारी ताकत है लेकिन जब होगी सबके हाथ में रोजगार हो अन्यथा हमारे लिए बोझ बन सकता है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri