ग्वालियर। राजनीति के धुर विरोधियों का जब अचानक आमना-सामना हुआ तो स्वस्थ राजनीति का दृश्य देखने को मिला। दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया का पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से ग्वालियर के रेलवे स्टेशन पर आमना-सामना हुआ।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीब आते ही उमा भारती ने सिंधिया की बलाई ले कर उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद सिंधिया ने उमा भारती को व्हील चेयर पर बैठाया। इसके बाद सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय से भी गले मिले।
दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया को शताब्दी एक्सप्रेस के जिस कोच से दिल्ली जाना था। उमा भारती उसी कोच से उतरीं। वहीँ दूसरे कोच से उतरे कैलाश विजयवर्गीय भी सिंधिया और उमा भारती के पास आ गए। कैलाश विजयवर्गीय ने सिंधिया के कान में कुछ कहा, जिसके बाद सिंधिया मुस्कुराए। वहीँ इस दौरान वहां मौजूद भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
