May 9, 2026

दिल्ली की जीत पर मप्र में गरमाई सियासत

भोपाल। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से प्रचंड बहुमत से विजय हासिल की है। अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी की शानदार जीत पर मध्य प्रदेश के नेताओं के बीच सियासत शुरू हो गई है। दिल्ली के रिजल्ट को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने एक-दूसरे की पार्टी पर निशाना साधा है।

दिल्ली चुनावों को लेकर कमलनाथ ने कहा कि, केंद्र में भाजपा की सरकार है। उसका क्या हाल हो रहा है। भाजपा ने दिल्ली चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी। इसके बावजूद दिल्ली की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है।

वहीँ शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर लिखा कि, “दिल्ली में तो #Congress तबाह हो गई, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सीट और वोट शेयर कई गुना बढ़ा है। कांग्रेस की हालत तो यह हो गई है कि बर्बाद गुलिस्तां करने को बस एक ही उल्लू काफी है, हर शाख पर उल्लू बैठा है, अंजामे गुलिस्तां क्या होगा!”

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया कि, “आम आदमी पार्टी और अरविन्द केजरीवाल को व्यापक जीत के लिए बधाई। दिल्ली के लोगों ने आपकी टीम में फिर से अपना भरोसा रखा है। आशा है कि आप शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर बनाएंगे। आपको बहुत शुभकामनाएं!”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri