May 10, 2026

जनता के बीच जमीन तलाश रहे सिंधिया

शिवपुरी। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर अपने क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। शिवपुरी में हुए कार्यक्रम में सिंधिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कई महीनों बाद आपका प्यार और आशीर्वाद सिंधिया परिवार के मुखिया को मिल रहा है। इसके जीवन का बलिदान भी करना पड़े तो मैं करूंगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा दौरे पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के तीन मंत्री तुलसी सिलावट, प्रधुम्न सिंह तोमर और महेंद्र सिंह सिसोदिया भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आपका प्यार ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। इसके जीवन का बलिदान भी करना पड़े तो मैं करूंगा।

सिंधिया ने आगे कहा कि राजनीति तो एक माध्यम है। मैं आज शाम आपको यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं हर हाल में आपके साथ हूँ। ग्राम भावखेड़ी के मनोज बाल्मीकि के परिवार के दो मासूमों की हत्या कर दी गई थी, हमने पहले उनको घर दिलाया और अब रोजगार का नियुक्ति पत्र दे रहा हूँ। सही मायनों में हम जो कहते थे, वह करके दिखा रहे हैं। इसी भाव से मैं आपके साथ जीवन की आखिरी सांस तक खड़ा रहूँगा। आपके के प्रति मैं जिंदगी भर ऋणी रहूँगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri