May 9, 2026

सिंधिया से तकरार पर बोले कमलनाथ- मैं किसी से नाराज़ नहीं होता

भोपाल। बीते कुछ समय से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ट नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बीच बयानबाजी हो रही है। इसी बीच कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से नाराजगी को लेकर कहा कि वह ज्योतिरादित्य सिंधिया से नाराज नहीं हैं।

दरअसल कमलनाथ से ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर सवाल पूछा गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘मैं कभी किसी से नाराज नहीं होता। मैं कभी शिवराज सिंह से नाराज नहीं हुआ तो सिंधिया से क्यों होऊंगा।’

गौरतलब है कि सिंधिया ने टीकमगढ़ में अतिथि शिक्षकों द्वारा नियमितीकरण की मांग को लेकर कहा था कि कांग्रेस के वचन पत्र को हर हाल में पूरा किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो वचन पत्र को पूरा करवाने के लिए हम सड़क पर भी उतरेंगे।

वहीँ जब कमलनाथ से सिंधिया के सड़क पर उतरने के बयान पर सवाल दागा था तो कमलनाथ ने तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, “तो सिंधिया उतर जाए”।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri