छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने को लेकर प्रदेश की सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक का विवादित बयान सामने आया है। कांग्रेस विधायक ने बीजेपी नेताओं की खाल खींच लेंने की बात कही है।
दरअसल छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक विजय चौरे के घर पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने को लेकर राजनीति कर रही है। कमलनाथ सरकार में विकास के काम तेजी से हो रहे है। भाजपा को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने खुले मंच से भाजपा नेताओं को चेतावनी दी कि अगर बीजेपी ने किसी कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता पर उंगली उठायी तो हम उसकी खाल खींचने में पीछे नहीं हटेंगे।
गौरतलब है कि सौंसर के मोहगांव तिराहे पर स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नगरपालिका ने 24 घंटे के अंदर ही हटा दिया था। इसको लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता इसे छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बताकर कमलनाथ सरकार को घेरने में लगे हैं।
