भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा किया था। कमलनाथ के बयान को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने निशाना साधा है।
विष्णु दत्त शर्मा ने ट्विटर पर लिखा है कि, “हमारे देश के वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक की, दुश्मन को सबक सिखाया और सही सलामत वापस आ गए और आप अभी भी सबूत पर अटके हुए हैं। क्या आप यह कह रहे हैं कि हमारी सेना झूठ बोल रही है? मेरा सुझाव है कि अपने चुनावी वचन पत्र में किये गए वादों को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दें!!”
गौरतलब है कि छिंदवाड़ा में सभा के दौरान कमलनाथ ने कहा था कि इंदिरा गांधी की सरकार में 90 हजार पाकिस्तानियों ने सरेंडर किया था, लेकिन भाजपा उसकी बात नहीं करती। कहते है हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की।
