शिवपुरी। आख़िरकार कार्रवाई की आशंका के बाद शिवपुरी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लगाया गया पोस्टर हटा लिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कांग्रेस नेता पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा था। इसके बाद से उनके खिलाफ पार्टी की नीति व अनुशासन तोड़ने के आरोप में कार्रवाई की बात कही जा रही है।
दरअसल यह पोस्टर सिंधिया के एक समर्थक शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र टेडिया ने लगवाया था। शैलेंद्र टेडिया को ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक माना जाता है। ऐसे में इस पोस्टर के सामने आने के बाद शैलेंद्र टेडिया पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के अनुसार मामला दिल्ली और भोपाल वरिष्ठ नेताओं के बीच पहुंच चुका है। ऐसे में शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर गाज गिर सकती है। वहीँ दूसरी ओर मामले के तूल पकड़ते ही आनन-फानन में शहर के माधव चौक चौराहे से इस पोस्टर को हटवा दिया गया है।
दरअसल पोस्टर में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य की राहुल गांधी के साथ फोटो लगाई थी। फोटो के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए लिखा गया था कि मुख्यमंत्री इस छाया चित्र की मर्यादा को भूल गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया से जो कहा गया है उस पर पुन: विचार करना चाहिए। लोकतंत्र में अपनी बात रखने पर पार्टी मजबूत होती है। एक पद पर एक ही व्यक्ति का फार्मूला क्यों याद नहीं आ रहा मप्र सरकार को।
