शिवपुरी। ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिए जाने के बाद शिवपुरी में भी उनके समर्थकों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया गया है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश जैन आमोल ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय शर्मा ने भी महाराज के साथ होने की बात कही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मजेजी ने भी अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हैं।
