भोपाल। होली के दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदलने के बाद अब मध्यप्रदेश की सियासत कितने रंग दिखाएगी कुछ कहा नहीं जा सकता। फ़िलहाल भाजपा और कांग्रेस ने मिशन विधायक बचाओ शुरू कर दिया है। वहीँ दूसरी तरफ कमलनाथ सरकार के दो मंत्री आज नाराज कांग्रेसी विधायकों को मनाने के लिए बैंगलोर पहुँच गए हैं।
दरअसल भाजपा ने अपने सभी विधायकों को देर रात हरियाणा के गुरुग्राम में आईटीसी ग्रैंड भारत में ठहरा दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा को डर है कि कमलनाथ कहीं उनके विधायकों को न तोड़ दें।
वहीँ कांग्रेस ने भी 22 विधायकों को इस्तीफे के बाद बचे हुए 93 विधायकों को एकजुट रखने के लिए किसी अज्ञात स्थान पर एक साथ रखने का निर्णय लिया है। कांग्रेस को भी इस बात की आशंका है कि भाजपा उनके बचे हुए विधायकों में भी सेंधमारी कर सकती हैं।
दूसरी तरफ कमलनाथ सरकार के दो मंत्री आज नाराज कांग्रेसी विधायकों को मनाने के लिए बैंगलोर पहुँच गए हैं। मंत्री बैंगलोर में मौजूद सिंधिया समर्थक 19 विधायकों से सम्पर्क करने की कोशिश करेंगे।
