भोपाल। भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी अपने विधायकों को जयपुर शिफ्ट कर रही है। कांग्रेस के विधायक भोपाल से जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जयपुर में कांग्रेस के विधायकों के लिए रिसोर्ट बुक कर लिया गया है।
कांग्रेस के सभी विधायकों को विशेष विमान से जयपुर भेजा जा रहा है। जयपुर में कांग्रेस के विधायकों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपी गई है। अशोक गहलोत जयपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेसी विधायकों को लेने के लिए पहुंचेंगे। जयपुर में कांग्रेसी विधायकों को ब्यूना विस्ता रिजॉर्ट में रखा जाएगा। बता दे कि यह वही रिजॉर्ट है, जहाँ पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायकों को रखा गया था।
