भोपाल। बैंगलोर के रिसोर्ट में ठहरे कांग्रेस के 19 बागी विधायक आज भोपाल आ सकते हैं। विधायक भोपाल में विधानसभा अध्यक्ष के सामने उपस्थित होकर उन्हें अपना इस्तीफा सौपेंगे।
दरअसल अब तक कांग्रेस के 22 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। लेकिन विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति ने विधायकों से स्वयं हाज़िर होकर इस्तीफा देने के लिए कहा है। ऐसे खबर है कि सिंधिया समर्थक सभी 19 विधायक आज भोपाल आ सकते हैं और विधानसभा स्पीकर के समक्ष उपस्थित होकर उन्हें अपना इस्तीफा सौपेंगे।
