भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत भाषण में उनकी तुलना विभीषण से करने पर कांग्रेस शिवराज पर तंज कस रही हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “शिवराज जी, अब सिंधिया परिवार का इतना भी अपमान मत करो, 18 साल हमने बड़े नाज़ों से रखा है।“
दरअसल भाजपा में शामिल होने के बाद गुरुवार को सिंधिया पहली बार भोपाल में भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय में सिंधिया की तारीफ़ करते हुए शिवराज सिंह ने उनकी तुलना विभीषण से कर डाली। शिवराज ने अपने भाषण में कमलनाथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘अगर लंका पूरी तरह जलानी हो तो विभीषण की जरूरत होती ही है। अब तो सिंधियाजी भी हमारे साथ हैं।‘ मिलकर लड़ेंगे, इनको धराशायी करेंगे।
कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शिवराज के भाषण को ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपमान बता रहे हैं।
