April 30, 2026

लाइव वीडियो : मंदाकिनी की मझधार में फंसा साधु, दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

सतना। जिले के चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ जाने से बीच धार में एक साधु फंस गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद साधु को रस्सी के सहारे निकाला गया।

घटना नयागांव थाना इलाके के रघुवीर मन्दिर, जानकी कुंड के पास की है। साधु विजय सिंह नहाने के लिए मंदाकिनी नदी में गया हुआ था। इलाके में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अचानक नदी का जल स्तर बढ़ गया और साधु नदी के बीच फंस गया। नदी के बीच एक झाड़ी को पकड़कर साधु ने बचाने की गुहार लगाई।

साधु को डूबता देख स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सुचना दी। जिला प्रशासन के लोग ट्यूब और रस्सी लेकर मौके पर पहुंचे। कुछ स्थानीय लोग कमर में रस्सी बांधकर साधु को बचाने के लिए उफनती नदी में कूद गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद साधु को बचा लिया गया। साधु को मामूली चोटें आई है। बाद में उसे अस्पताल भेजा गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri