May 10, 2026

कोरोना के नए मरीज़ों में बढ़ोतरी के साथ रिकवरी की दर भी तेज़ी से बढ़ी

भोपाल। लॉकडाउन का चौथा चरण भी समाप्त हो गया है, बावजूद इसके मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मरीजों की रफ़्तार थमती नजर नहीं आ रही है। रविवार को भी प्रदेश में कोरोना के 138 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8052 पर पहुँच गया है। वहीँ मरने वालों का संख्या 350 पर पहुँच गई है। राहत की बात यह है कि प्रदेश में रिकवरी की दर 60 प्रतिशत पर पहुँच गई है।

राजधानी भोपाल में रविवार को कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं। भोपाल जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 1611 हो गई है। इस बीच राहत की बात यह रही कि भोपाल में चार संक्रमित मरीज अपने घर में ही रहकर स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया है। राजधानी में अब तक 1030 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इंदौर की बात करें तो यहां रविवार को 53 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वहीँ तीन लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर इंदौर में संक्रमितों की संख्या 3530 हो गई हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 135 पर पहुँच गया है। इस बीच राहत की खबर यह रही कि रविवार को 100 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। इसके साथ ही स्वस्थ होकर घर लौटे मरीजों की संख्या 1990 हो गई है।

इस बीच खंडवा में 8 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर यहां संक्रमितों की संख्या 248 पर पहुँच गई है। खंडवा में अब तक 206 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि 13 लोगों की महामारी से मौत हो गई है। वहीँ खरगोन में 15 संक्रमित मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 140 पर पहुँच गया है। इनमें से अब तक 104 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। सागर में रविवार को एक 65 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। यहां अब तक 9 लोग कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावा रविवार को 8 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या 181 पर पहुँच गई है। इनमें से 89 मरीज ठीक हो चुके हैं।

ग्वालियर में रविवार को 9 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमितों का संख्या 137 हो चुकी हैं। वहीँ रतलाम में भी तीन नए मामले सामने आए हैं। इस जिले में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई हैं। हालांकि इनमें से 31 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। एक महिला की मौत हो चुकी है जबकि पांच लोगों का उपचार किया जा रहा है। इनके अलावा सीधी में तीन, पन्ना में दो और दमोह, विदिशा, बैतूल, शहडोल में एक-एक मामला सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri