May 10, 2026

कोरोना से पीड़ितों का रिकवरी रेट बढ़ा, 5 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर लौटे

भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 139 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8191 पर पहुँच गई है। वहीँ आठ लोगों की महामारी से मौत के बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 358 पर पहुँच गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 5003 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले राजधानी भोपाल में सामने आए हैं। यहां 53 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें से 30 पुराने भोपाल के रहवासी हैं। वहीँ एक व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हुई है। राजधानी में अब तक 1664 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 60 पर पहुँच गया है। इस बीच राहत की बात यह रही कि सोमवार को भोपाल में 110 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। राजधानी में पहली बार एक दिन में इतने लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इन्हें मिलाकर भोपाल में अब तक 1140 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि एक्टिव केस 464 बचे हैं।

वहीँ इंदौर शहर के लिए सोमवार का दिन राहत भरा रहा। यहां कोरोना के सिर्फ 31 मामले सामने आए हैं। यह संख्या पिछले कई दिनों से सामने आ रहे मामलों से कम है। हालांकि सोमवार को तीन लोगों की महामारी से मौत के बाद यहां मरने वालों की संख्या 138 हो गई हैं। वहीँ कुल संक्रमितों की संख्या 3570 पर पहुँच गई है। सोमवार को इंदौर में 889 सैंपल की जाँच की गई, जिसमें से 827 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सोमवार को इंदौर में 39 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

जबलपुर में सोमवार को कोरोना वायरस के 11 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 250 हो गई हैं। इनमें से 179 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 10 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। वहीँ उज्जैन में सोमवार रात चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 680 हो गई है। यहां 58 लोग महामारी से दम तोड़ चुके हैं। सोमवार को उज्जैन में 22 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं।

देवास में सोमवार को तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें दो मरीज पिलवानी गाँव और एक मरीज फतनपुर गाँव का रहने वाला है। देवास में अब तक सामने आए 95 पॉजिटिव मामलों में से 60 लोग ठीक चुके हैं जबकि 9 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है, वहीँ 26 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

ग्वालियर-चंबल में सोमवार को 14 नए मामले सामने आए है। इनमें से 9 मामले ग्वालियर में सामने आए हैं। दतिया में तीन और शिवपुरी-भिंड में एक-एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। इनके अलावा सागर में 8, राजगढ़ में 3, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, खंडवा में 2-2 और डिंडोरी, कटनी, पन्ना व बैतूल में एक-एक मामला सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri