इंदौर। लॉकडाउन होने के बाद से मध्यप्रदेश में फंसे पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए मंगलवार को विशेष ट्रेन रवाना होगी। विशेष ट्रेन मंगलवार दोपहर 1 बजे इंदौर से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होगी। इस दौरान विधायक आकाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला और अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा राधा स्वामी सत्संग डेरे खंडवा रोड़ से भी यात्रियों को स्क्रीनिंग और भोजन के बाद रेलवे स्टेशन लाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है।
विशेष ट्रेन दोपहर 1 बजे इंदौर के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना होगी। इसके अलावा 500 यात्रियों को भोपाल के बैरागढ़ से बैठाया जाएगा। विशेष ट्रेन पश्चिम बंगाल में आसनसोल, बर्धमान और दुर्गापुर में रुकेगी। बता दे कि 24 कोच की इस ट्रेन में करीब 1500 यात्रियों को भेजा जाएगा। 800 जिले से हैं जबकि रतलाम से 80, झाबुआ से 40, देवास से 20 और खंड़वा से करीब 50 यात्रियों ने पंजीयन कराया है। इंदौर के आसपास के यात्रियों को बसों से इंदौर लाया गया है।
