सीहोर। कहते हैं जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। कब, कहाँ, किसकी सांसे रुक जाएं कुछ कहाँ नहीं जा सकता। सिहोर में ऐसे ही एक व्यक्ति की कुर्सी पर बैठे-बैठे सांसे रुक है। व्यक्ति के पास में खड़ा शख्स इससे पहले की कुछ समझ पाता, उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना सांची के दूध कलेक्शन सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दरअसल मामला सीहोर जिले के बिलकिसगंज गाँव का है। खुरचनी गाँव के रहने वाले 57 वर्षीय जमना प्रसाद की सांसे कुर्सी पर बैठे-बैठे ही रुक गई। वह पास में खड़े किसी शख्स से बातें कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी मौत हो गई। घटना के बाद थाना बिलकिसगंज पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
