May 10, 2026

बीजेपी की टिक टॉक नेता ने अफसर को मारी तड़ातड़ चप्पल

एक्सपोज़ टुडे, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक अफ़सर को चप्पलों से पीट रही है। वीडियो में पिटाई करने वाली महिला कोई राजनीतिक पार्टी की नज़र आ रही है। यह हैं टिक टॉक स्टार रही और वर्तमान में बीजेपी नेत्री सोनीली फोगाट।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है। इसमें सोनाली अनाज मंडी में एक शख्स की चप्पलों से पिटाई करती दिख रही हैं। चप्पल खाने वाला वाला अनाज मंडी का सरकारी अधिकारी बताया जा रहा है। सोनाली फोगाट किसानों की कुछ समस्याओं को लेकर मंडी पहुंची थीं जहां उनकी अधिकारी से बहस हो गई। किसानों की समस्या पर चप्पल चलाने वाली सोनाली टिक टॉक स्टार है और दो साल पहले ही बीजेपी में शामिल हुई है। वे यहाँ भी टिक टॉक ही करती दिख रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में आदमपुर सीट से वे कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ीं, लेकिन हार गईं। इस वीडियो को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सोनाली फोगाट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri