May 18, 2026

इंदौर में एक और डॉक्टर की कोरोना से मौत

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर। इंदौर में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डॉ अजय जोशी की कोरोना संक्रमण से मौत हुई। उन्हें लगभग 15 दिन पहले चोईथराम में एडमिट किया गया था। इंदौर में इसके पहले डॉ पंजवानी, बीके शर्मा, आयुवेद जिला आयुश अधिकारी की मौत हुई है। अब चौथे प्राइवेट डॉक्टर अजय जोशी की मौत हो गई।

शहर में कोरोना पॉज़िटिव पेशेंटस के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी तरह सोमवार को लिए गए कोरोना सेंपल में 45 पॉज़िटिव पेशेंट मिले। वहीं अब तक शहर में लगभग 3830 पॉज़िटिव पेशेंट हो चुके हैं। वहीं 159 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर 2566 लोगों ने कोरोना से लड़ कर सेहत सुधारी है। लेकिन शहर में बढ़ता यह आँकड़ा चिंता का विषय है क्योंकि एक तरफ़ प्रशासन लॉक डाउन खोल रहा है, दूसरी तरफ़ मरीज़ों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है।

मध्य प्रदेश में साढ़े नौ हज़ार

मध्य प्रदेश में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 9638 है। कुल 414 लोग एमपी में कोरोना से जान गँवा चुके हैं। जबकि 6536 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है वे स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri