May 18, 2026

इंदौर में नहीं खुलेंगे मॉल और धार्मिक स्थल

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर। दुकाने आड नंबर इवन नंबर के आधार पर खुलेगी। ग्राहकों को सीधे माल व्यापारी नहीं बेच सकेंगे बल्कि फोन पर या ऑनलाइन पर ऑर्डर लेकर माल भिजवाया जा सकेगा। यह फैसला आज इंदौर में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया। इस बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ इंदौर के जनप्रतिनिधि और भाजपा के नेता शामिल हुए। बैठक में यह तय किया गया कि शहर के बाहरी क्षेत्र जाने की 29 गांव में करीब-करीब सारी व्यवस्थाएं खोल दी गई है। शहर के कोर एरिया जिसे की राजबाडा और उसके आसपास के क्षेत्र को माना जाता है। वहां पर आड नंबर और इवन नंबर के आधार पर दुकानें खोली जा सकेगी लेकिन ग्राहकों को माल नहीं बेचा जा सकेगा।

ऑन लाइन व्यवस्था

दुकान के संचालक के द्वारा फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से या ऑनलाइन से आर्डर लिया जाएगा और दुकान से माल को भेजकर डिलीवर किया जाएगा। इससे किसी भी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ नहीं लग सकेगी।

मॉल धार्मिक स्थल नहीं खुलेंगे

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि अभी मॉल टॉकीज और सैलून खोलने के बारे में फैसला नहीं लिया गया है। सैलून को खोलना आवश्यक है लेकिन वहां से संक्रमण ज्यादा तेजी से फैल सकता है इसलिए सैलून संचालकों से मीटिंग कर बात की जाएगी। इसके साथ ही सब्जी मंडी भी अभी नहीं खोलने का फैसला लिया गया है।

अभी मंदिर नहीं खोले जाएंगे

इस बैठक में धर्मस्थल मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा चर्च को खोलने के बारे में भी विचार किया गया। इस बारे में यह तथ्य सामने आया कि जैसे ही इन्हें खोला जाएगा वैसे ही बड़ी संख्या में नागरिक यहां पर दर्शन पूजा करने के लिए पहुंच जाएंगे। इसे देखते हुए अभी इन्हें शुरू नहीं करने का फैसला लिया गया है। इस बारे में प्रमुख मंदिरों के पुजारियों के साथ एक बैठक अलग से की जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri