एक्सपोज़ टुडे, इंदौर। इंदौर में मुरारी बापू को लेकर यादव समाज ने डीजीपी को शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कुछ दिनों पहले कथा वाचक मुरारी बापू ने भगवान श्री कृष्ण को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। भारतीय यादव महासभा युवा ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन यादव ने डीजीपी को लिखित शिकायत की है।
शिकायत में लिखा है भगवान कृष्ण के ख़िलाफ़ ग़लत और आपत्तिजनक टिप्पणी कर कथावाचक मुरारी बापू ने देशभर के लाखों यादवों का भी अपमान किया है। उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए।
आपत्तिजनक बयान पर एफआईआर की मांग
भारतीय यादव महासभा युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन यादव ने बताया है कि, ‘कथावाचक मुरारी बापू ने भगवान श्री कृष्ण पर झूठी और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हमने मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी से माँग की है कि उनके ख़िलाफ़ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।‘

