एक्सपोज़ टुडे, इंदौर। इंदौर में कलेक्टर ऑफिस के बाहर शहर कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार के ख़िलाफ़ धरना देने के लिए कांग्रेसी इकट्ठा हुए। दरअसल यह धरना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कथित ऑडियो को लेकर था। जिसमें वे कह रहे हैं की हमने कांग्रेस की सरकार कैसे गिरा दी।
इस बात पर कांग्रेस सड़क पर उतरी है। सड़क पर कांग्रेस और प्रशासन हुए आमने-सामने हो गए। प्रशासन का कहना था बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन हो रहा है। जबकि कांग्रेस का कहना है हमने कई बार अनुमति माँगी लेकिन हमें अनुमिति नहीं दी गई।
इस बात को लेकर अफ़सरों और नेताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई और हंगामा हुआ। कांग्रेस नेताओं ने अफ़सरों से यहाँ तक कह दिया सरकारें आती जाती रहती हैं। बिना अनुमति प्रदर्शन के चलते शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित कई नेता गिरफ्तार कर लिए गए।
