छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में लापता अबोध बच्चे का शव कुएं में मिला है। रात को करीब 3:15 बजे बच्चे का शव थाने के पीछे वाले कुएं में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने बच्चे के शव को कुएं से निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।
दरअसल छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ओम प्रकाश गुप्ता का अबोध बच्चा रात्रि में घर से खेलते खेलते लापता हो गया था। जैसे ही क्षेत्र में बच्चे के गायब होने की सूचना फैली सैकड़ों की संख्या में लोग पुलिस के साथ बच्चे की तलाश में जुट गए। रात को 3:15 बजे बच्चे लोगों ने बच्चे का शव थाने के पीछे वाले कुएं में तैरता देखा।
एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल, टीआई दिलीप पांडेय ने हमराह पुलिस बल के साथ बच्चे का शव कुएं से निकलवा कर पंचनामा कर पीएम के लिए राजनगर भेजा। पुलिस घटना के कई बिंदुओं की जांच में जुटी हुई है।
