May 10, 2026

कांग्रेस विधायकों और शहर अध्यक्ष ने राजबाड़ा पर धरना शुरू किया

इंदौर। कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में सियासत अपने चरम पर है। शनिवार को शिवराज सरकार की सद्बुद्धि और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के आयोजन में उमड़ी भीड़ के विरोध में कांग्रेस के विधायक और नेता राजबाड़ा पर धरने पर बैठ गए हैं।

राजबाड़ा पर अहिल्या प्रतिमा के सामने प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और विधायक जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला, विधायक विशाल पटेल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल धरने पर बैठ गए हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को नरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन मनाने के लिए पूर्व भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता ने राशन वितरण के नाम पर कंटेनमेंट एरिया में भीड़ जुटा ली। इस दौरान बिना सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सेनेटाइजेशन के लोगों के बीच राशन बांटा गया। इसको लेकर शहर की सियासत में उबाल आ गया है। कांग्रेस जिला प्रशासन से सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri