ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के काजी अब्दुल हमीद कादरी का निधन हो गया है। अब्दुल हमीद कादरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। अब्दुल हमीद कादरी के निधन से मुस्लिम समाज में शौक की लहर छा गई हैं।
मध्यप्रदेश भाजपा में मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट कर अब्दुल हमीद कादरी के निधन पर दुःख जाहिर किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘ग्वालियर में मुस्लिम समाज के धर्मगुरु शहर काजी अब्दुल हमीद क़ादरी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वे विभिन्न अवसरों पर धार्मिक सद्भाव के प्रति अग्रणी भूमिका में दिखाई देते थे। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।‘
