भोपाल। मध्यप्रदेश में सियासत का ट्विटर वार अब एफआईआर वार में बदल गया है। मुख्यमंत्री शिवराज का फेक वीडियो ट्वीट करने पर एफआईआर का सामना कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अब शिवराज पर एफआईआर करवाने की बात कही है।
दरअसल दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान द्वारा 16 मई 2019 को शेयर किए गए राहुल गाँधी के एडिटेड वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि, ‘मैं शिवराज के खिलाफ उसी थाने में एफआईआर दर्ज कराने जाऊंगा, जहां मेरे खिलाफ केस दर्ज किया गया है।‘
बता दे कि शिवराज सिंह चौहान ने मई 2019 में राहुल गाँधी का एडिटेड वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में राहुल गाँधी के भाषण का छोटा सा हिस्सा इस तरह काट कर शेयर किया गया था, जिससे लगे कि राहुल गाँधी भूपेश बघेल को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बता रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिवराज ने लिखा था कि, ‘अरे यह क्या? राहुलजी भाषण में ही सही, समय पर किसान कर्ज माफी ना करने पर आखिरकार आपने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बदल ही दिए। क्या बात है, आप ऐसे महान व्यक्ति हैं, जो बड़े काम चुटकी में कर सकते हैं।’
दिग्विजय सिंह ने इसी वीडियो का हवाला देते हुए कहा है कि ‘मैं शिवराज के खिलाफ उसी थाने में एफआईआर दर्ज कराने जाऊंगा, जहां मेरे खिलाफ केस दर्ज किया गया है।‘
