May 10, 2026

किरार वोटरों को रिझाने के लिए सुरेश धाकड़ को बनाया गया मंत्री

शिवपुरी। गुरुवार को मप्र के शिवराज मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया है। मंत्रीमंडल में शिवपुरी जिले से दो लोगों को मंत्री बनाया गया है। एक शिवपुरी की भाजपा विधायक यशोधरा राजे सिंधिया और दूसरे पोहरी से विधायक पद से त्यागपत्र देने वाले सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा) को राज्यमंत्री बनाया गया है। ज्योतिरादित्य की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया का मंत्री बनना पहले से तय माना जा रहा था, लेकिन सुरेश धाकड़ का नाम कई लोगों को चौंका रहा है।

विधायक बने, त्यागपत्र दिया और अब बने मंत्री-

शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा सीट से वर्ष 2018 में पहली बार विधायक बने और कांग्रेस से त्यागपत्र दिया इसके बाद शिवराज केबिनेट में राज्यमंत्री बन गए। किरार (धाकड़) जाति बाहुल्य पोहरी विधानसभा सीट के मिजाज को देखते हुए और किरार जाति के वोटरों को रिझाने ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने समर्थक सुरेश धाकड़ को शिवराज कैबिनेट में राज्यमंत्री का दर्जा दिलवाया है। आने वाले समय में पोहरी में उपचुनाव होना है ऐसे में यहां पर धाकड़ वोटरों की संख्या 35 से 40 हजार है। किरार वोटरों को रिझाने के लिए एक नई रणनीति के तहत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह दांव चला है। साथ ही यहां इस जाति के वोटर कांग्रेस की ओर रूख न करे इसलिए पहली बार के विधायक को मंत्री का पद देकर अब इस जाति को उपचुनाव में रिझाने की तैयारी है जिससे इस सीट पर भाजपा को जिताया जा सके।

दूसरी सीटों पर भी मिलेगा लाभ-

ग्वालियर अंचल में पोहरी और बम्होरी विधानसभा सीट किरार (धाकड़) जाति बाहुल्य हैं। आने वाले समय में इन दोनों ही सीटों पर उपचुनाव है। इसके अलावा अंचल में तीन सीट और यहां पर इस जाति के वोटर हैं। अब सुरेश धाकड़ को मंत्री पद दिलाए जाने के बाद इन वोटरों को उपचुनाव में अपनी ओर मोड़ना यह एक रणनीति का हिस्सा है। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में भी किरार (धाकड़) वोटरों की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसे में भविष्य में कभी सिंधिया इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri