भोपाल। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ‘टाइगर अभी जिंदा है‘ वाले बयान पर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के कई नेता सिंधिया के इस बयान को लेकर उन पर तंज कस रहे हैं।
दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को भोपाल में पत्रकारों के सामने कहा था कि ‘टाइगर अभी जिंदा है।‘ वहीं शुक्रवार को सिंधिया ने एक बार फिर वर्चुअल रैली के दौरान यही बयान दौहराया। इसके बाद सिंधिया पर कांग्रेस नेताओं के हमले शुरू हो गए।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि, ‘टाइगर अगर जिंदा है तो यह कौन सा टाइगर है? यह पेपर टाइगर है, जंगल का टाइगर है या फिर सर्कस का टाइगर है।
वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘जब शिकार प्रतिबंधित नहीं था, तब मैं और श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी शेर का शिकार किया करते थे। इंदिरा जी के वाइल्डलाइफ़ कंज़र्वेशन एक्ट लाने के बाद से मैं अब सिर्फ शेर को कैमरे में उतारता हूँ।‘
