April 28, 2026
Screenshot

यूरोलॉजी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहोश हुई महिला डॉक्टर की एयरलिफ्ट से पहले मौत।

Xpose Today News

इंदौर में शनिवार को यूरोलॉजी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस USICON-2026 के दौरान महिला डॉ. त्सेरिंग (डोमा) भूटिया की प्रेजेंटेशन के दौरान तबियत बिगड़ी थी और वे गिर गई थीं। चार दिन तक चले इलाज के बाद उनकी आज तड़के मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें ब्रेन में एनुरिज्म की तकलीफ थी जिसके चलते वह वेंटिलेटर पर थीं।

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस दिन जब दोपहर को वह बेहोश हुई वहां  मौजूद डॉक्टरों और डेलिगेट्स ने उन्हें तुरंत सीपीआर दिया। इसके बाद उन्हें नज़दीकी लाइफ केयर हॉस्पिटल ले जाया गया था। इसके बाद फिर शाम उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में रैफर किया गया था। यहां मेडिकल इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि उन्हें पहले से ही ब्रेन में एनुरिज्म की तकलीफ थी। यह ब्रेन की नस का कमजोर हिस्सा होता है, जो अचानक फटने पर तेज ब्लीडिंग का कारण बनता है। तब ब्रेन की नस अचानक फट गई। उसी वजह से वे बेहोश हो गई थीं।”

एयर लिफ्ट कर मुंबई के मेदांता हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी थी।

सोमवार को उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें मुंबई के मेदांता हॉस्पिटल रैफर करने के लिए एयर लिफ्ट किया जाना था। फिर परिजन के कहने पर उन्हें इंदौर के ही मेंदाता हॉस्पिटल में रैफर किया था जहां आज तड़के उनकी मौत हो गई। वह मूलत: सिक्किम की रहने वाली थीं।”

“श्रीन का परिवार बुद्धिज्म समाज से है। इसके चलते उनका शव एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यहां एम्बाल्मिंग प्रोसेस (शव को संरक्षित कर दूर भेजने के लिए) की जा रही है। कुछ घंटों की प्रोसेस के बाद उनका शव सिक्किम रवाना किया जाएगा।”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri