Xpose Today News
“इंदौर में वकील और पुलिस के बीच विवाद टीआई के माफ़ी माँगते ही टल गया। एक वकील साथ आजाद नगर थाने के टीआई और पुलिसकर्मियों की अभद्रता का मामला सामने आया था। दरअसल पुलिस ने गफ़लत में वकील को पहचाना नहीं था।
इंदौर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां काफी भीड़ थी। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसी दौरान एक वकील कन्हैया लाल चौहान की कुछ पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई और उन्हें थाने ले जाया गया। बाद में कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहचान लिया और उन्हें छोड़ दिया गया।”बताया गया कि टीआई लोकेश भदौरिया घटना के काफी देर बाद मौके पर पहुंचे थे। उस समय वकील कन्हैयालाल सादे कपड़ों में थे। वकील होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें जाने दिया गया।”
अधिकारियों की ओर से कोई बातचीत नहीं होने पर इस घटना की जानकारी अन्य वकीलों को लगी तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए आज़ाद नगर टीआई लोकेश भदौरिया और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। वकीलों ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर के नाम ज़ोन 1 के डीसीपी कृष्णा लालचंदानी को ज्ञापन सौंपा था। साथ ही दोपहर 2 बजे तक कार्रवाई का समय दिया था।
डीसीपी लालचंदानी ने आजाद नगर टीआई लोकेश भदौरिया को मौके पर बुला लिया।”टीआई और एसीपी मौके पर पहुंचे। उनकी वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कराई। इस दौरान टीआई लोकेश भदौरिया ने कहा कि यदि मुझसे कोई गलती हुई है तो इसके लिए माफी चाहता हूं। इसके बाद मामला शांत हो गया।”
